फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लीक पाहप से बह रहा पानी, गांव के 25 परिवार रह जाते हैं प्यासे

Sun, 08 Mar 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार के पंजियारा गांव में पेयजल पाइप की लीकेज से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ठीक नहीं कर रहा लीकेज, निरंतर बह रहा व्यर्थ पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पंजियारा गांव में पेयजल पाइप लीक होने से 25 परिवारों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भंडारण टैंक से गांव के लिए जो पानी छोड़ा जाता है, उसमें अधिकतर पानी व्यर्थ बह जाता है।
इस कारण गांव के परिवारों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। यह समस्या पिछले कई दिनों से चल रही है। ग्रामीण इस बारे में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी को भी बता चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में बबलू, सुरेंद्र, अजय कुमार, पवन कुमार, विशाल, मनोज कुमार, हंसराज और दिनेश कुमार ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। विभाग लोगों को यही संदेश दे रहा है कि पानी का मोल समझें और व्यर्थ पानी न गवाएं जबकि विभाग स्वयं पाइपों से व्यर्थ बहने वाले पानी को रोकने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि लीक हो रहे पाइप को जल्द ठीक करवाया जाए। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारी को निर्देश देकर लीक पेयजल पाइप को ठीक करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें