चंबा। कलियूं गांव में हिंदू देवी जालपा माता मंदिर में आग लगाने के मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। इसमें एक नाबालिग किशोर का नाम सामने आया है। इसे थाने में बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है।
इतना ही नहीं उसके पिता से भी पूछताछ की गई। अब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट तैयार कर रही है। इसके लिए गवाहों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जो भी लोग इस बात का दावा कर रहे थे कि मुस्लिम युवक ने मंदिर में आग लगाई, उनके सबके ब्यान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मंदिर में आग लगाने के मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। संवाद