फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरी पंचायत में एक सप्ताह से गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी के वार्ड नंबर-पांच बैकुंठनगर में लोगों के घरों एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। इसकी वजह से लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी के मौसम में जहां एक ओर बर्फ और बारिश का माहौल है। वहीं लोगों के घरों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से महिलाओं को घरेलू कार्य करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा ज्वाला माता मंदिर के पास रहने वाले परिवार भी सात दिनों से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार, मंजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश, विजय कुमार, जयराम टंडन, भान सिंह, शिबू, हंसराज और पवन कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से लोगों के घरों में लगे नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। समस्या के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी ओर कर्मचारी को अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। मजबूरी में ग्रामीणों को पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए भटकना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारी पेयजल आपूर्ति बाधित होने के पीछे कभी कोरा जमने तो कभी पाइपें टूटने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले पानी की आपूर्ति छोड़ी गई थी। मगर कुछ देर बाद आपूर्ति बाधित कर दी गई। इसकी वजह से लोग घरों में पानी की एक बाल्टी से ज्यादा बर्तन नहीं भर पाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। एसडीओ को मौके पर भेजकर समस्या का निदान करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें