फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरवाड़ी गांव में पानी की अनियमित सप्लाई, लोग परेशान

विज्ञापन
खाली बर्तनों के साथ ग्राम पंचायत लनोट के बिरवाड़ी गांव के बाशिंदे। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत लनोट के बिरवाड़ी गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दो किमी दूर मेरुनाला से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोगों से मांग उठाई कि गांव की पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाए। ग्रामीणों की मानें तो वे कई बार विभागीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
लोगों ने कहा कि गर्मियां आने से पहले ही गांव में पेयजल की किल्लत बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि एक सप्ताह से गांव में पानी की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में लोगों को गृह उपयोग समेत मवेशियों के लिए पानी दो किमी दूर मेरूनाले से लाना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों का पूरा दिन पानी ढोने में ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड सदस्य ममता, ग्रामीण रसालू राम, संजू, राजकुमार, तेज राम, नेक राम, किशन चंद, चतरो राम और गोबिंद ने बताया कि गांव में पानी थोड़ी देर के लिए आता है। इस वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता भगत राम ने बताया कि पेयजल स्रोत सूखने से इस प्रकार की नौबत पेश आई है। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें