फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार माह बाद आ रहा पानी का बिल, एक साथ बोझ तोड़ रहा उपभोक्ताओं की कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को पानी का बिल नियमित रूप से हर महीने नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि विभाग एक साथ तीन-तीन महीनों का बिल पिछले काफी समय से भेज रहा था, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर चार माह कर दिया गया। इससे उपभोक्ताओं के लिए एक साथ चार महीने का बिल जमा करवाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि हर माह नियमित रूप से पानी के बिल जारी करने की मांग वे कई बार विभाग से उठा चुके है, लेकिन आज तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में काफी रोष है। रमेश कुमार, सुनील कुमार, भीम सेन, देवी प्रकाश, उत्तम दास, सुभाष कुमार, सुनील कुमार, सतेंद्र सिंह, राकेश कुमार, परस राम, विजय कुमार, नंदलाल, मान सिंह, देवी सिंह, रूपलाल, मदन, राकेश और दुनी चंद ने बताया कि बिजली का बिल विद्युत बोर्ड हर माह भेजता है। इस वजह से उन्हें यह बिल जमा करवाने में आसानी होती थी, लेकिन आईपीएच विभाग पानी का बिल तीन से चार माह के बाद भेज रहा है। इससे उन्हें बिल जमा करवाने में दिक्कतें पेश आ रही है। उन्होंने आईपीएच विभाग से मांग की है कि हर माह पानी का बिल जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें