फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद ने नप डलहौजी के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के मनोनीत पार्षद अजय चौहान ने एसडीएम डलहौजी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने दो सालों में डलहौजी नगर परिषद की रही कार्यप्रणाली से अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि दो सालों में नगर परिषद की ओर अभी तक तीन बैठकें ही की गई हैं। 12 सितंबर 2019 को नप डलहौजी में हुई बैठक की कार्यवाही की प्रोसीडिंग की प्रतिलिपि उन्हें अभी तक नहीं मिल पाई है। इसको लेकर वह कई बार नप में आवेदन कर चुके हैं। बैठक की प्रोसीडिंग की प्रतिलिपि छुपाने पर नप की मंशा का पता चलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रोसिडिंग की प्रतिलिपि लेने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री संकल्प सेवा का सहारा लिया। संकल्प सेवा में शिकायत करने के उपरांत भी उन्हें आधी अधूरी जानकारी मुहैया करवाई गई है। सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्हें मनोनीत पार्षद बनाया है। लेकिन नप की कार्यप्रणाली उन्हें अपने मकसद में खरा उतरने में रोक रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पंचकूला रोड पर प्राकृतिक स्रोत के पानी को कुछेक लोग टैंकरों के जरिए बेच रहे हैं। जबकि इस पानी से नप क्षेत्र में आने वाले लोगों को पानी की सप्लाई होती है। डलहौजी में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। बिजली की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नप के इस रवैये को बंद न किया गया तो आने वाले चुनावों में भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है।
नगर परिषद डलहौजी अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने बताया कि मनोनीत पार्षद के वार्ड में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। बावजूद इसके उन्हें अपने वार्ड के विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। नप की बैठक महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं का समाधान करवाने के लिए बुलाई जाती है। नप डलहौजी में भी जरूरत व मुद्दों के हिसाब से बैठकें हुई हैं। पंचकूला रोड पर प्राकृतिक जलस्त्रोत से पानी व्यर्थ बहता रहता था। जिसके तहत बाकायदा टैंडरिंग कर कार्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें