फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सपड़ी वार्ड की गलियों में चलना बना चुनौती

Thu, 16 Oct 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के सपड़ी वार्ड की सड़कों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि अब वहां राह चलना किसी चुनौती से कम नहीं। बारिश के मौसम ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। गलियों में सड़कें कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो गड्ढों पर ही सड़क बिछाई गई हो।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी धीरज कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, अमित और सौरभ कुमार बताते हैं कि स्थिति दिन-प्रतिदिन और बिगड़ती जा रही है। गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे दोपहिया चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। अब तक कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। गड्ढों में भरे पानी से राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि अंदाजा ही नहीं लगता कि पानी के नीचे कितना गहरा गड्ढा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को इस समस्या से कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लिखित शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। शिकायत के बाद केवल अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है, जो अगली बारिश तक ही चल पाती है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और शीघ्र ही आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी टीम को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा और लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
बारिश में बढ़ती है दिक्कत
बारिश के दिनों में जलभराव के कारण गलियों की हालत और भी खतरनाक हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले छात्रों को इस रास्ते से गुजरते समय सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग घर से बाहर निकलने में भी हिचकते हैं, क्योंकि गलियां फिसलन भरी और जलजमाव से भरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें