फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा अस्पताल मामला : स्वास्थ्य निदेशक ने डॉक्टर को भेजा कारण बताओ नोटिस

Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक ने बच्ची से अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोपों पर तीसा अस्पताल के डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब मांगा है। दो दिन पहले महिला ने डॉक्टर पर बच्ची के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच के लिए विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य निदेशक ने संबंधित डॉक्टर से जवाब मांगा है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के सदस्य अस्पताल में पहुंचकर जांच कर रहे हैं। समिति के सदस्य पीड़ित महिला सहित अन्य संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने डॉक्टर को स्वास्थ्य निदेशक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें