पैदल चलकर चोभूवाला गांव जाते विधायक डॉ. जनकराज और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
भरमौर (चंबा)। ब्रेही पंचायत के चोभूवाला गांव में पहली बार कोई विधायक दस किमी पैदल चलकर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचा। ग्रामीण विधायक डॉ. जनकराज को अचानक गांव में देख दंग रह गए।
मीणों को तो उनके आने तक की खबर नहीं थी। ऐसे में विधायक ने गांव के हरेक परिवार के घर जाकर बारिश से नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई। कई लोगों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिए। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी करने के लिए प्रशासन को निर्देश भी दिए। गांव पहुंचकर उन्होंने उनका रहन सहन भी देखा, उनके साथ पुराने घरों में खाना खाया। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें जो भी नुकसान आपदा में हुआ है, उसके बदले में सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।