फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कैंथली मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 22 Sep 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। कैंथली मैदान में छिंज मेले के उपलक्ष्य पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर पंचायत सचिव प्यार सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मेला कमेटी ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शॉल, टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मेला कमेटी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया, जिसके बाद खेल गतिविधियों की शुरुआत हुई। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। 28 सितंबर को इस मेले का मुख्य आकर्षण महादंगल होगा। इसमें नामी पहलवान अपने दांवपेच आजमाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह मेला न सिर्फ खेल और संस्कृति को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्र की परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें