फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के सारथी बनेंगे स्वयंसेवी

Mon, 27 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में अब बुजुर्ग मरीजों को एक से दूसरे वार्ड तक पहुंचने में सारथी सहायता करेंगे। इसके लिए सरकार ने सारथी प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें कॉलेज और संस्थाओं के स्वयंसेवी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सहायता करेंगे। ये स्वयंसेवी सहायता देने का समय प्रबंधन को बताएंगे, उसके मुताबिक वे निशुल्क मरीजों की सहायता करने के लिए अस्पताल में मौजूद रहेंगे। सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक ने प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम सिंह ने बताया कि कई बार बुजुर्ग मरीजों को लाइन में ज्यादा देर तक पर्ची बनाने के लिए खड़े रहने में परेशानी होती है। ऐसे मरीजों के लिए यह सारथी काफी लाभदायक साबित होंगे। इसके अलावा कई बार मरीजों को टेस्ट के लिए प्रयोगशाला तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब उन्हें प्रयोगशाला पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी सारथी के रूप में वहां मौजूद रहेंगे। शुरुआत में 30 स्वयंसेवियों ने सारथी बनने के लिए आवेदन किया है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें