फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में चंबा का डंका

Mon, 27 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कांगड़ा में राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में विजेता  चंबा के खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा में आयोजित 59वीं राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता मेंजिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-19 टीम इवेंट में अथर्व ठाकुर, सुजान्या गोस्वामी और श्रेयांश ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। मुख्य टीम इवेंट में भी अथर्व ठाकुर, श्रेयांश ठाकुर और सुजान्या गोस्वामी ने लोहा मनवाया और रजत पदक हासिल किया। श्रेयांश ठाकुर ने अंडर-19 एकल और मुख्य एकल वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सुजान्या गोस्वामी ने अंडर-19 और मुख्य ओपन वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा, जूनियर वर्ग में अंडर-11 में यादवी ने रजत पदक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इन सभी खिलाड़ियों ने जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया। इनमें अधिकतर खिलाड़ी पैरामाउंट टेबल टेनिस एकेडमी के हैं। चंबा टेबल टेनिस एसोसिएशन और जिला प्रशासन ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें