सिहुंता (चंबा)। बिहाल-पुखरू मार्ग पर सिहुंता पुलिस ने एक व्यक्ति को 68.4 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान ताबीज सिंह निवासी ब्राह्मण खरगट, सिहुंता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात पुलिस दल बिहाल-पुखरू मार्ग पर गश्त पर था। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।