फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कियाणी छिंज मेला 31 से होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता

Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कियाणी ग्राउंड में छिंज मेले  को लेकर बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी और अन्य।संवाद
विज्ञापन
एक सितंबर को होगा मेला, कमेटी की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कियाणी (चंबा)। कियाणी छिंज मेला कमेटी की बैठक रविवार को खेल मैदान में कमेटी अध्यक्ष सुरजीत जंदरोटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक सितंबर को होने वाले छिंज मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सदस्यों से सुझाव लिए गए। कमेटी के सचिव नितिन भारद्वाज ने बताया कि कियाणी छिंज मेला हर वर्ष नए आयाम छू रहा है। इस वर्ष भी मेले को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें वॉलीबाल, शतरंज, बैडमिंटन और रस्साकशी सहित अन्य खेल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल के मुकाबले 31 अगस्त से शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और टीमों से समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद किसी भी टीम को एंट्री नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान राजीव गुप्ता, उपप्रधान अशोक कुमार सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पंचायत प्रधान और उपप्रधान ने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए गांववासी बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत की ओर से मेला कमेटी को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें