फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कर्मा दिवस पर सुल्तानपुर में मैकेनिकों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। विश्व कर्मा दिवस पर जिले में मेकेनिकों ने अपने औजारों की पूजा-अर्चना की। साथ ही मेकेनिकों ने रविवार को औजारों का इस्तेमाल नहीं किया। चंबा शहर के साथ लगती सुल्तानपुर मेकेनिक मार्केट में रविवार को विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी मेकेनिकों ने सुल्तानपुर बाजार में मिठाई बांटी। इसके साथ ही मेकेनिकों ने एक दूसरे को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं। सभी मेकैनिकों ने विश्वकर्मा दिवस पर रविवार को सर्वप्रथम अपने औजारों की पूजा की। इसके पश्चात मेन चौक सुल्तानपुर में मिठाइयां बांटी गई।
मेकेनिक संजय ठाकुर, दीपक सोनी, विक्की कुमार, सोनू कुमार, नरेश शर्मा, अरुण कुमार और राजकुमार ने बताया कि विश्व कर्मा दिवस को मनाने के लिए मेकेनिक साल भर इंतजार करते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें