फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में पहुंचे चुराह के विशाल शर्मा

Wed, 04 Nov 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सदस्य बनाए गए, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी सौंपा गया दायित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल पंचायत निवासी विशाल शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वह क्षेत्र में युवा मोर्चा की गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

विशाल शर्मा जिला एवं सत्र न्यायालय चंबा में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें छात्र राजनीति और संगठनात्मक कार्यों का भी अनुभव है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र (एचपीयूआरसी) में इकाई अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र जीवन में उन्होंने विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। अब भाजयुमो में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनसे युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें