फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऊंची कूद में विनीत-रिया ने मारी बाजी

Sun, 24 Nov 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
तीसा कॉलेज में विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। -स्रोतः जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तीसा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य सुभान मोहम्मद ने मशाल प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान कॉलेज विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी कौशल दिखाया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की ऊंची कूद में बीए तृतीय वर्ष के विनीत और छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की रिया ठाकुर प्रथम रहे। लंबी कूद में छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के रोहित ठाकुर और छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की चांदनी ने प्रथम स्थान पाया। जैवलिन थ्रो में कमलेश कालिया और भुवनेश्वरी ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में विनीत कुमार और मनीषा प्रथम रहे।
शॉटपुट में विनीत कुमार और चांदनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज में सुभाष खन्ना विजेता रहे। 100 और 200 मीटर की दौड़ में रोहित ठाकुर और पल्लवी ठाकुर विजेता रहे, जबकि 400 मीटर की दौड़ में कंवलजीत ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन पर यशवंत सिंह खन्ना मुख्यातिथि रहे। उन्हें एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. भगत राम ठाकुर और स्टाफ ने उनका औपचारिक स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ भाग लेने की प्रेरणा दी और नशा विरोधी जागरूकता के लिए आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि यशवंत सिंह खन्ना और कॉलेज के प्राचार्य सुभान मोहम्मद ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें