फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ग्रामीणों ने रुकवाया चांजू-3 प्रोजेक्ट के लिए सड़क का काम

Wed, 29 Oct 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। निर्माणाधीन चांजू-3 प्रोजेक्ट दंतुई मंदिर से बीयर साइट तक सड़क आपदा के चलते ध्वस्त हो चुकी है। इससे प्रोजेक्ट का कार्य दो माह से बंद पड़ा हुआ है। हालांकि कंपनी वैकल्पिक सड़क का निर्माण कर रही है, लेकिन दंतुई के ग्रामीनों ने इसे रोक दिया है। ग्रामीणों का तर्क है कि कंपनी पहले उन्हें नौकरी दें और दंतुई गांव में प्रोटेक्शन वर्क करवाए। इसके बाद ही वे वैकल्पिक सड़क का कार्य होने देंगे।
विज्ञापन

उधर, भूमि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीत पटेल का कहना है कि ग्रामीण नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे है। पूर्व में रही कंपनी ने उचित मुआवजा और प्रभावितों को रोजगार दिया है। सड़क खोलने के बाद ग्रामीणों की मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें