फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रूप सजाते-सजाते संवार ली खुद की तकदीर

Wed, 29 Oct 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोगों का सौंदर्य बढ़ाने निकली अनविता ने अपनी जिंदगी को ही खूबसूरती से सजा दिया। चंबा के बनगोटू मोहल्ले की यह बेटी आज पूरे जिले के लिए मेकअप आर्टिस्ट के रूप में प्रेरणा बन चुकी है। कभी जालंधर की गलियों में संघर्ष करने वाली अनविता अब सैलून चलाकर आत्मनिर्भरता की सीढ़ी चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन

साल 2022 में उन्होंने जालंधर जाकर ब्यूटीशियन का कोर्स किया। इस दौरान उनके लिए आर्थिक तंगी, नए शहर का अकेलापन और अनजान माहौल चुनौती बना, लेकिन उन्होंने सबका डटकर सामना किया। हार मानने के बजाय उन्होंने अपने हुनर पर भरोसा किया और आज उसी हुनर से अपनी पहचान गढ़ ली।
अनविता ने बताया कि शुरू में कई बार हताशा हुई, लेकिन परिवार के सहयोग और खुद की लगन ने उन्हें संभाला। आज वह खुद का सैलून चला रही हैं और 20 से अधिक लड़कियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं। दुल्हनों की पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट बन चुकी हैं।
विज्ञापन

वह कहती हैं कि अगर हौसला और मेहनत हो तो कोई सपना बड़ा नहीं होता। मैंने ठान लिया था कि कुछ अलग करना है और आज वो सपना पूरा हुआ। उन्होंने साबित किया कि सपनों को सजाने से पहले उन्हें जीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें