फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुल न बनने से भड़के ग्रामीण घेरेंगे पीडब्ल्यूडी का कार्यालय

Sun, 03 Nov 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की स्यूल नदी पर  बना पनोगा पुल।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत तीन पंचायतों के ग्रामीणों का सफर कम नहीं हो पाया है। सियुल नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे चलते ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर कार्य तेज गति से नहीं करवाया गया तो वे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
जानकारी के अनुसार यह पुल वर्ष 2017 में स्वीकृत हुआ था। आज तक इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यह पुल गांव पलोग से जुड़ना था। हालांकि, गांव के लिए नौ किलोमीटर लंबी सड़क बन चुकी है, मगर बिना पुल सड़क का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग रोजाना पैदल आवाजाही करने पर मजबूर हैं। पुल के निर्माण पर एक करोड़ दस लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। ग्रामीणों में योग सिंह, चमन लाल, टेक चंद, किशोरी लाल, सुभाष कुमार, भान सिंह और भीलो राम ने बताया कि इस पुल का लाभ तीन पंचायतों सनूह, भांदल और किहार की लगभग तीन हजार की आबादी को मिलेगा, लेकिन पुल की सौगात मिलने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों के दो घंटे का सफर कम होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पुल का कार्य जल्द पूरा करवाया जाए या फिर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर विभाग खुद कार्य को पूरा करवाए।
विज्ञापन


उधर, अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को 11 लाख रुपये की पेनल्टी डाली है। तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। यदि कार्य नहीं करता है तो उसके ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें