फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अपने बयान को वापस लें, वरना आंदोलन

Sat, 16 Jan 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से गोसंवर्द्घन बोर्ड खोले जाने के निर्णय का विश्व हिंदु परिषद ने स्वागत किया है। चंबा में गर्माए गोवध मामले के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज ने कहा है कि मुख्यमंत्री अपने शब्दों को वापस लें जिनमें विहिप परिषद और अन्य हिंदु संगठनों पर मामले को रंगत देने का निराधार आरोप लगाए हैं। सोमवार तक अगर सीएम अपने शब्दों को वापस नहीं लेते हैं तो प्रदेश स्तर पर विहिप आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन


संगठन मंत्री मनोज ने बताया कि वीरभद्र सिंह स्वयं बहुत बड़े गो सेवक हैं। इसका पता यहीं से चलता है कि निवास स्थान के नजदीक विहिप की गोशाला में रोजाना वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी भी कपिला गाय को चारा डालने आती हैं। लिहाजा प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस तरह की अनाप शनाप बयानबाजी करना शोभा नहीं देता है। मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में गो हत्याएं हो रही हैं।

बैठक के दौरान मनोज ने प्रदेश के पुलिस डीजीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को इन्हें वापस भेज देना चाहिए क्योंकि विहिप के नुमाइंदे बाहरी क्षेत्रों से नहीं है। बल्कि स्वयं डीजीपी बाहरी क्षेत्रों से हैं। इस मौके पर चंबा सदर के विधायक बीके चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, चुराह विधायक हंसराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक बीके चौहान ने बताया कि मामले के दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। विधायक बीके चौहान ने पुलिस को कहा है कि इस मामले में जितनी जल्दी हो सके जांच पूरी करके कोट में मामले को पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें