फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार बेरोजगारी को दूर करने का बेहतर विकल्प : शांता

Sat, 16 Jan 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सांसद शांता कुमार की ओर से गोद लिए गांव परछोड में शांता कुमार ने शनिवार को पर्वतीय ग्रामीण बैंक की एक शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लाहडू में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न बैंक संबंधी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बैंक शाखा व स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा लाहडू में आपसी आर्थिकी तालमेल का समन्वय करके शाखा को कामयाब बनाएं।
विज्ञापन



उन्होंने सरकार की ओर से आरंभ किए गए कौशल विकास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मानव उत्थान सेवा में यह योजना देश में सबसे बड़ी योजना बनकर उभरती नजर आ रही है जिसके शत प्रतिशत सार्थक परिणाम प्रारंभिक दौर में ही देखने को मिल रहे हैं।


उन्होंने कि चंबा-कांगड़ा में 70 करोड़ रुपये का दूध प्रतिवर्ष बाहरी राज्यों में सप्लाई हो रहा है जोकि वापस पैक होकर राज्य के ही लोगों को दो से तीन गुणा दामों में वापस प्राप्त हो रहा है। यदि स्थानीय युवा स्वरोजगार की ओर ध्यान दें तो बाहर जा रहे सत्तर करोड़ व उसमें इजाफा होकर यह आय युवा वर्ग के बेरोजगारी के आलम को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन

 बैंक उद्घाटन  के अवसर पर चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र सांसद शांता कुमार ने समारोह में शिरकत करने पहुंचे बैंक के कई उपभोक्ताओं को ऋण क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए गए। ऋण क्रेडिट कार्ड देते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से बैंक लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान किया। जबकि बैंक प्रबंधन को भटियात क्षेत्र लाहडू जैसे मध्य स्थल पर शाखा खोलने के लिए बधाई दी।
इस मौके पर भटियात विस क्षेत्र विधायक विक्रम सिंह जरयाल, ग्रुप कैप्टन भूपेंद्र चौहान, बैंक महाप्रबंधक सुभाष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद बाली सहित नवनिर्वाचित पंचायत लाहडू प्रधान राज कुमार, सरिता देवी बीडीसी सदस्याओं सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें