चंबा में बैठक के बाद वेटरन क्रिकेट कल्ब के सदस्य।संवाद
चंबा। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक मेजर एससी नैय्यर की अध्यक्षता में लक्ष्मण क्लब में हुई। इसमें गुडविल क्रिकेट मैचों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर एससी नैय्यर ने बताया कि इस बार भी चंबा वेटरन टीम हमीरपुर वेटरन टीम के साथ गुडविल क्रिकेट मैच खेलेगी। यह मुकाबला 13 सितंबर को चंबा के चौगान में होगा। मैच की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके बाद चंबा वेटरन टीम गुडविल क्रिकेट मैच खेलने के लिए नाहन जाएगी। यह मुकाबला एक नवंबर को नाहन के चौगान मैदान में होगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चंबा की टीम ने किन्नौर और सुजानपुर टीहरा में भी गुडविल मैच खेले थे। उन्होंने कहा कि राजाओं के समय में भी मंडी, कुल्लू और अन्य क्षेत्रों की टीमों के बीच गुडविल क्रिकेट मैच करवाए जाते थे। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2007 में मंडी के साथ मैच खेला गया था। अब तक हिमाचल के लगभग सभी जिलों की टीमों के साथ गुडविल मैच खेले जा चुके हैं। संवाद