फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर के मंच पर बार-बार न बुलाए जाएं पुराने कलाकार

Sat, 18 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने शासन और प्रशासन से उच्च दर्जे के कलाकारों को बुलाने की मांग
विज्ञापन

बोले- ठेकेदार कमीशन के चक्कर में निम्न स्तरीय कलाकारों का करते हैं चयन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस बार पुराने कलाकारों को न बुलाया जाए। यह मांग जिले के युवा सरकार और प्रशासन से कर रहे हैं।
हर बार चौगान की नीलामी से प्रशासन करोड़ों रुपये जमा करता है लेकिन सांस्कृतिक संध्याओं में घिसे-पिटे कलाकारों को बुलाया जाता है। इन कलाकारों में अधिकतर पहले भी मिंजर में प्रस्तुति दे चुके होते हैं। युवा उन कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए खासा दिलचस्पी नहीं दिखाते। इसलिए इस बार युवा यही मांग कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेेले में कलाकार भी उसी दर्जे के होने चाहिए।
विज्ञापन


युवाओं में अशोक कुमार, संजय शर्मा, विक्की कुमार, योगराज, सन्नी कुमार, अजय कुमार, महिंद्र सिंह और कमलेश ने बताया कि तीन चौगान की नीलामक्से करके प्रशासन अब तक पौने चार करोड़ रुपये जुटा चुका है। अभी तक चौगान नंबर तीन की नीलामी होना बाकी है। ऐसे में प्रशासन यह तर्क भी नहीं दे सकता कि बढि़या कलाकारों को बुलाने के लिए उनके पास धन की कमी है। हर बार ठेकेदारों के जरिये कलाकारों को बुलाया जाता है। वे कमीशन के चक्कर में निम्न स्तरीय कलाकारों को लेकर आते हैं। यदि प्रशासन चाहे तो सीधे कलाकारों को आमंत्रित कर सकता है। ऐसा होने से कमीशन की चोर बाजारी भी खत्म होगी और दर्शकों को बढि़या कलाकार भी देखने को मिलेंगे। उधर, एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि युवा कलाकारों के चयन को लेकर उनसे मिले हैं। प्रशासन इस बार पूरे प्रयास कर रहा है कि युवाओं की पसंद के अनुसार कलाकार आमंत्रित किए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें