फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता मंडल में भाजपा की बूथ कमेटियों का सत्यापन शुरू

Thu, 29 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। भाजपा मंडल सिहुंता ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कमेटियों के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। इसके तहत जोलना बूथ पर बैठक आयोजित कर विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की जानकारी का मिलान किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत मंडल के सभी 41 बूथों पर युवा, महिला, किसान और एससी-एसटी मोर्चों के बूथ प्रमुखों का ब्योरा सत्यापित किया जाएगा। इससे संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे कार्यकर्ताओं का रिकॉर्ड दुरुस्त करने और पार्टी की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धीमान और जनरल सेक्रेटरी राजेश्वर शर्मा के अलावा पवन कुमार, सन्नी कुमार, खांगो राम, सरदार सिंह, राकेश कुमार, इंद्रा देवी, केवल सिंह, भरत सिंह, राजो राम और बालक राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें