फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन बाद चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर दौड़ेंगे वाहन

Wed, 05 Jun 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी साच-पास मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।संवाद
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर शनिवार तक वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की टीम ने चुराह की तरफ से साच-पास तक मार्ग बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को साच पास के टॉप पर मशीनें पहुंच गई हैं। अब किलाड़ की तरफ से (भूत ग्राउंड) से ऊपर साच पास टॉप तक कुछ मीटर के हिस्से से बर्फ हटाना शेष है। किलाड़ की ओर से एक डोजर मशीन खराब होने से बहाली का काम प्रभावित हो रहा है। विभाग के अधिकारी तीन दिन में मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का दावा कर रहे हैं। मार्ग से बर्फ हटने के बाद जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर तय कर वाया जम्मू-कश्मीर, मनाली और पंजाब से होकर चंबा नहीं पहुंचना पड़ेगा।
समुद्र तल से 14,500 फीट ऊंचे साच पास को बहाल करने में लोक निर्माण पांगी जुटा है। साच-पास में डोजर, एलएनटी मशीन, जेसीबी समेत 24 कर्मचारी काम में जुटे हैं। चुराह की तरफ से साच-पास तक मार्ग बहाल कर दिया गया है। अब किलाड़ की तरफ से (भूत ग्राउंड) से ऊपर साच-पासपास टॉप तक कुछ ही मीटर के हिस्से से बर्फ हटाना शेष । पिछले वर्ष 3 जुलाई को साच-पास बहाल हुआ था। मार्ग बहाल होने से चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 172 किलोमीटर रहती है। किलाड़ से वाया मनाली यही दूरी करीब 650 किलोमीटर और वाया जम्मू करीब सात सौ किलोमीटर है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि साच-पास तक मार्ग बहाल हो गया है। किलाड़ की तरफ से (भूत ग्राउंड) से ऊपर साच पास टॉप तक कुछ मीटर के हिस्से से बर्फ हटाना शेष है। एक डोजर खराब होने से कार्य में खलल पड़ा हैं। तीन दिन में मार्ग बहाल करना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें