फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीस को शिव नुवाला और 21 को होगा भंडारा

Wed, 05 Jun 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। व्यापार मंडल भरमौर की कार्यकारिणी की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान आजाद जरयाल ने की।
विज्ञापन

बैठक में भंडारे और शिव पूजन को लेकर तिथि तय की गई। फैसला लिया गया कि 20 जून को शिव नुवाला और 21 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रबंधन के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गईं। प्रधान रंजीत शर्मा ने सभी व्यापारियों से शिव पूजन व नुवाले में भाग लेने और सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


एक मुश्त किया जाए भुगतान : एसोसिएशन
भरमौर चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भरमौर के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2016 से नई पेंशन के बकाया एरियर का एक मुश्त भुगतान किया जाए। बुधवार को संघ की मासिक बैठक हुई। पदाधिकारियों ने दवाइयों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए चिकित्सा भत्ता चार सौ से दो हजार रुपये करने की मांग उठाई। बैठक में भरमौर से एकलव्य विद्यालय खणी के लिए अधूरी पड़ी सरकार का कार्य पूरा करने की मांग लोक निर्माण विभाग से की गई। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें