चंबा। विकास खंड चंबा के तहत चीलबंगला पंचायत से खलोड़ी मार्ग का काम सोमवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर पांच दिन तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
स्थानीय पंचायत प्रधान पवन कुमार ने बताया कि कार्य शुरू होने से पहले सभी लोग अपनी गाड़ियां निकाल लें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। मार्ग का कार्य 14 सितंबर को समाप्त होगा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। संवाद
चौगान में कल बैठक कर रणनीति बनाएंगे जेबीटी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में स्कूलों में तैनात जेबीटी बैच 2006-08 के अध्यापकों की बैठक 11 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एनपीएस यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संवाद