फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शुभम ठाकुर अध्यक्ष, सरिता कोपड़ा बने उपाध्यक्ष

Sun, 08 Sep 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में नई कार्यकारिणी के बाद राजपूत सभा के पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजपूत कल्याण सभा चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी आरएस जम्वाल ने की। बैठक में सभा के चुनाव करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति से शुभम ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जसवंत ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार ठाकुर को महासचिव, रविंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, सरिता कोपड़ा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सभा की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि सभा की मासिक बैठक की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। नव मनोनीत अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। साथ ही विश्वास दिलवाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर कैप्टन इंद्र सिंह जरयाल, ओपी कटवाल, शक्ति सिंह, डॉ. विपन राठौर, जितेंद्र कुमार, प्रेम लाल, विजय कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें