फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर 16 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Fri, 20 Mar 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बारिश के चलते बंद पड़ा खडामुख-होली मार्ग।संवाद
विज्ञापन
सुहागा घार के पास भारी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध होने के कारण ठप रहा यातायात
विज्ञापन

सुबह ही मार्ग की बहाली में जुटी मशीनरी, शाम को चार बजे तक हुआ हो पाया मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर 26 घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वीरवार देर रात करीब 12 बजे यह मार्ग सुहागा घार के समीप भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया।
इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। दोपहर बाद करीब 4 बजे मार्ग बहाल हुआ। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने के कारण रोजमर्रा की वस्तुएं भी देर शाम होली बाजार पहुंचीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुहागा घार के समीप बारिश के दिनों में भूस्खलन की संभावना बनी रहती है। लिहाजा, वीरवार देर रात हुई बारिश से भारी भरकम मलबा और चट्टानें मार्ग पर गिर गईं। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। सुबह के समय विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मार्ग देर रात को बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि चार बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें