फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम न लगे, शुंकू की टपरी के पास रोके जा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को शुंकू की टपरी के पास रोका जाएगा, ताकि भरमौर में जाम की समस्या पैदा न हो। शुंकू की टपरी से आगे श्रद्धालुओं को टैक्सी के माध्यम से आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भरमौर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण ऐसा कदम उठाया जा रहा है। शुंकू की टपरी के नीचे थला-चौबिया मार्ग पर बाहर से आने वाले वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा बार-बार प्रंघाला नाले के समीप मार्ग बंद होने के कारण भी जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह पहल की है। थाना प्रभारी बाबू राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा का आधिकारिक तौर पर आगाज 18 अगस्त से होगा। इन दिनों भी काफी संख्या में श्रद्धालु डलझील में डुबकी लगाने के लिए आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें