फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर में मनमाने दाम वसूल रहे सब्जी विक्रेता

विज्ञापन
शहर में बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचता विक्रेता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहर में सब्जी विक्रेता ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। दुकानदार दुकानों में बिना दाम सूची चस्पां किए सब्जी और फल बेच रहे हैं। ऐसे सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ प्रशासन और संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसकी वजह से लोगों को खूब चूना लग रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले सभी सब्जी विक्रेताओं को आदेश जारी किए थे कि कोई भी सब्जी विक्रेता बिना रेट लिस्ट सब्जी या फल नहीं बेचेगा। रोजाना रेट लिस्ट अपडेट होनी चाहिए। इसके अलावा सब्जी मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से लगाई गई सरकारी रेट लिस्ट को भी अपडेट नहीं किया जा रहा है। सरकारी रेट लिस्ट पर सब्जी और फलों के नाम तो लिखे हैं लेकिन नामों के सामने दाम नहीं लिखे जा रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि विभाग को भी पता नहीं है कि बाजार में सब्जी और फलों के क्या दाम चल रहे हैं?
नियमानुसार सरकारी सूची में सब्जी और फलों के दाम नियमित रूप से अपडेट होने चाहिए। लेकिन, चंबा में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है।
शहर के पुराने बस अड्डे और मुख्य सब्जी मंडी की दुकानों से दामों की सूचियां गायब हैं। इसको लेकर विभाग आंखें मूंदे बैठा है। मंडियों में रोजाना फल-सब्जियों के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं लेकिन चंबा में सब्जी और फल कई दिन से एक ही दाम पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि दुकानों में सब्जियों के दामों की सूची लगाना सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य किया गया है। यदि ऐसा है तो निरीक्षण कर सब्जी संबंधी रेट लिस्ट न लगाने वाले विक्रेताओं पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें