फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडामुख-होली मार्ग पर ढांक में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहाना के पास खाई में गिरने से ट्रक हेल्पर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र बलराज निवासी गांव और डाकघर जथोरा जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को सुनील ट्रक में खड़ामुख-होली सड़क पर जा रहा था। उसी दौरान सुहाना के पास ट्रक तंग सड़क की वजह से फंस गया।
विज्ञापन

चालक ने हेल्पर को नीचे उतर कर वाहन को निकालने के लिए दिशा दिखाने को कहा। जब वह सड़क किनारे खड़ा होकर चालक को दिशा दिखा रहा था कि उसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। इसके बारे में चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को खाई से बाहर निकाला। सुनील कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इसके चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि खाई में गिरने से ट्रक हेल्पर की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें