फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में आठ सब्जी विक्रेताओं को नोटिस, बालू में चार को ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत भंजराड़ू बाजार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तीसा की टीम ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान सब्जी की दुकानों में रेट लिस्टों की भी जांच की गई। कुछेक दुकानदारों ने ही दुकानों में ही रेट लिस्ट लगा रखी थी। जबकि, अन्य दुकानों में बिना रेट लिस्ट के ही दुकानदार सामान बेचते हुए पाए गए। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बिना रेट लिस्ट के सब्जी बेचने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन

साथ ही रेट लिस्ट लगाकर सब्जी बेचने के आदेश दिए। इस दौरान विभागीय टीम ने तीसा बाजार, कॉलोनी मोड़ और भंजराड़ू बाजार में दबिश दी। वहीं, दूसरी ओर बीते दिनों बिना रेट लिस्ट के सामान बेचने वाले बालू बाजार के दुकानदारों को विभाग ने पांच हजार नौ सौ पैंतीस रुपये जुुर्माना ठोंका है। बीते दिनों औचक निरीक्षण कर एसडीएम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने जुर्माना ठोंका है। गौरतलब है कि सब्जी के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए बेलगाम सब्जी विक्रेताओं पर शिकंजा कसा। डीएफएससी चंबा अरविंद शर्मा ने बताया कि बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले बालू बाजार में चार दुकानदारों को पांच हजार नौ सौ पैंतीस रुपये जुुर्माना ठोंका है। इसके अलावा विभागीय निरीक्षक ने भी तीसा में निरीक्षण कर आठ दुकानदारों को नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें