चंबा। नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ले में पुलिस ने एक घर से सात लीटर देसी शराब बरामद की है। चंबा थाना में शुक्रवार को सूचना मिली कि मुगला में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब बेचती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने महिला के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने वार्ड पार्षद को भी साथ लिया। घर की तलाशी करने पर पुलिस को सात लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।