फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रश्नोत्तरी में वीरांशी और आकर्षिता की जोड़ी अव्वल

Wed, 30 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौड़ा स्कूल में प्री-निपुण मेले में भाषा और गणितीय दक्षता की परख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में आगामी निपुण मेले की तैयारियों को परखने के लिए प्री-निपुण मेले का आयोजन किया गया।
इसमें कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता का आकलन किया गया। इस दौरान निपुण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें चार दलों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में भाषा ज्ञान, गणित एवं संख्याएं, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान और बौद्धिक विकास से जुड़े पांच चरणों में कुल 50 प्रश्न पूछे गए। पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रश्नों को बच्चों के लिए रोचक बनाया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में वीरांशी और आकर्षिता की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिशव और दिव्यांशी दूसरे तथा रिशु और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठशाला प्रभारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक युद्धवीर टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत निर्धारित निपुण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मजबूत करना जरूरी है। विद्यार्थियों की उपलब्धियों और चुनौतियों की समीक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों के सहयोग से जल्द मुख्य निपुण मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें