फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाला फेंक प्रतियोगिता में वरुण ने मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
किलाड़ जोन की खेलकूद प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, पहले दिन शॉटपुट में दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में किलाड़ जोन की जोनल स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन शॉटपुट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। छात्र वर्ग में किलाड़ के वरुण कुमार प्रथम, करयूनी के कृष द्वितीय और करियास के सुरेश तृतीय रहे। एलीमेंट्री वर्ग में कवास के राजेश प्रथम, माहलियत के राजवीर द्वितीय और टकवास के योगराज तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में करयूनी की मनीषा प्रथम, करियास की आरुषि द्वितीय और टुंडरू की ऊषा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच के प्रधानाचार्य अनूप धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद ध्वजारोहण और मार्च पास्ट हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी सिंह चौहान ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में माहलियत, कवास, करियास, करयूनी और किलाड़ के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय किलाड़ के प्रधानाचार्य देश राज, केंद्रीय मुख्य अध्यापक कर्म सिंह, एसएमसी अध्यक्ष जनम सिंह राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें