चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में शुक्रवार को एसएफआई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएफआई अध्यक्ष चैन लाल ने की। इस दौरान कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में विद्यार्थियों की समस्याओं, कॉलेज परिसर की व्यवस्थाओं और छात्र हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। एसएफआई पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन के समक्ष मांगें रखी जाएंगी। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्र हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। संवाद