चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने का शेडयूल जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण 14 और 17 जून को किया जाएगा। इसके लिए कोविड एप के जरिये पंजीकरण किया जा रहा है।
14 जून के लिए स्लॉट बुकिंग 12 जून और 17 जून के टीकाकरण के लिए 15 जून को दोपहर 2:30 से दोपहर 3 बजे तक स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन लगवाने के उपरांत भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई हिदायतों और मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्लॉट खुलने का समय दोपहर 2:30 से दोपहर 3 बजे का रहेगा।
पात्र व्यक्ति (http://www.cowin.gov.in ) पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद प्रत्येक पंजीकरण दाता को रजिस्टर मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा, इसके बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।