फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुले मिले तीन जिम, पुलिस ने किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने पर शहर के तीन जिम संचालकों को पुलिस ने सात-सात हजार रुपये जुुर्माना किया है। पुलिस को शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि कुछ जिम संचालक सरकार और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर जिम चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिम में दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान तीनों जिम खुले पाए गए। जहां सरकार और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना हो रही थी। इसको लेकर पुलिस ने तीनों जिम संचालकों को सात-सात हजार रुपये जुर्माना ठोंका। इसके अलावा जिम संचालकों को हिदायत दी गई कि वे दोबारा सरकार और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चंबा सदर थाना के प्रभारी शकिनी कपूर ने बताया कि कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस गुप्त रखेगी। इसलिए उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जहां भी कानूनों की अवहेलना हो रही है, उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कहा कि सरकार की ओर से अभी तक जिमों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें