फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने और टीकाकरण लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। इनमें स्वास्थ्य खंड पुखरी में 12 मई को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, एमसीएच मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

12 मई को ही सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगेईगढ़, झज्जाकोठी स्वास्थ्य उपकेंद्र देवीकोठी में टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड किहार के तहत सिविल अस्पताल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला, ब्रांगाल, वांगल और स्वास्थ्य उप केंद्र तेलका, डियूर और सिविल अस्पताल सलूूणी में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य खंड भरमौर के तहत सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रीमा, औरा और डल्ली में वैक्सीन लगाई जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहला, स्वास्थ्य उप केंद्र बख्तपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में वैक्सीन शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य खंड समोट के तहत सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में टीकाकरण शिविर लगेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड किलाड़ के तहत सिविल अस्पताल किलाड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साच और विंटर हेल्थ पोस्ट हिल्लोर में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें