नप चंबा में रिक्त सफाई कर्मियों के पद भरे जाएं : सुशीला
कहा - करुणामूलक आधार पर नगर परिषद में मिले सफाई कर्मियों के परिजनों को नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा में सफाई कर्मचारियों के रिक्त 28 पदों को शीघ्र भरा जाए। साथ ही नगर परिषद में करुणामूलक आधार पर सफाई कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी दी जाए।
यह बात सफाई कर्मचारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सफाई कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सुशीला देवी ने कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के पद पिछले कई सालों से खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए नप और सरकार उचित कदम उठाए। सफाई कर्मचारी ठेकेदार के अधीन रहकर कम पैसे में काम कर रहे हैं। उन्हें नगर परिषद में नियमित नौकरी मिल सकती है। इससे उसके परिवार का भरण-पोषण भी अच्छे से होगा। इतना ही नहीं, करुणामूलक आधार पर नगर परिषद में शीघ्र नौकरी दी जाए। इसके लिए संघ ने छह युवाओं के नाम भी प्रस्तावित किए हैं। इन्हें इस निधि से नगर परिषद में नौकरी प्रदान होनी चाहिए। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से लेकर उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में महेंद्र कुमार, सलीम, राहुल, शिवा, आशीष, दीपू व नंदनी के अलावा अन्य भी मौजूद रहे। संवाद