फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तलेरू में सैलानियों ने जमकर उठाया बोटिंग का लुत्फ

Sun, 25 Feb 2024 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चोहड़ा डेम में बने बोटिंग पॉइंट में बोटिंग का आनंद लेते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
तलेरू में सैलानियों ने जमकर उठाया बोटिंग का लुत्फ
विज्ञापन

रोजाना आ रहे सैकड़ों सैलानी, चोहड़ा डैम में दूर-दूर तक कर रहे बोटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। पर्यटक नगरी डलहौजी में भ्रमण पर आए पर्यटकों ने चोहड़ा डैम के समीप तलेरू में बने बोटिंग प्वाइंट में बोटिंग करने का भरपूर आनंद उठाया।
चंबा की प्रसिद्ध रावी नदी में बने एनएचपीसी चोहड़ा डैम के साथ बने बोटिंग स्थल पर पर्यटकों का तांता लगा है। रोजाना सैकड़ों लोग तलेरू में बोटिंग करने आ रहे हैं। यहां पर्यटक तेजरफ्तार से चलने वाली स्पोर्ट्स और अन्य बोट में रावी नदी पर बने डैम में दूर-दूर बोटिंग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और साथ लगते राज्य जम्मू-कश्मीर से आए पर्यटकों में अखिलेश यादव, प्रिया यादव, कार्तिक प्रसाद, अभिमन्यु, कुलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, स्नेहा कुमारी, संजोगिता कुमारी और हर्ष पुरी ने बताया कि पूरे हिमाचल में कई पर्यटक स्थल हैं, जो बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। डलहौजी में खज्जियार चंबा का लक्ष्मीनारायण मंदिर, चंबा चौगान तलेरू बोटिंग प्वाइंट पर वे घूमने के लिए आए थे। यहां बोटिंग करने का भरपूर आनंद उठाया। पर्यटकों ने बताया कि हिमाचल सरकार को चंबा में पर्यटक स्थलों को लेकर प्रयास करने चाहिए, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों के लोग ज्यादा संख्या में चंबा घूमने आ सके।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें