चंबा रावमापा कन्या में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन सामारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।
चंबा। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को हुआ। इस दौरान 400 मीटर में कन्या विद्यालय की उषा देवी ने पहला, वंशिका ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में डलहौजी स्कूल की जिया पहले, कन्या विद्यालय चंबा की कृतिका दूसरे और अथेड़ की सपना देवी ने तीसरे स्थान पर रही।
सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा योगेश चौणा ने बताया कि समापन अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विजेताओं को मुख्यातिथि की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।