फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी प्रचार में डटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर निकाय चुनावों में मौसम खराब होने के बावजूद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बारिश बर्फबारी के बीच भी उम्मीदवार जीत सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की हिदायतों को मद्देनजर रखते हुए समर्थकों की टोलियों के साथ हर घर में पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। रविवार को सरकारी कर्मचारियों के घरों पर रहने को देखते हुए प्रचार को ज्यादा व्यापक तरीके से चलाया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर परिषद चंबा केे 11 वार्डों सुल्तानपुर, कसाकड़ा, चौगान, हटनाला, जनसाली, चौंतड़ा, सुराड़ा, सपड़ी, धड़ोग, जुलाहकड़ी और हदासपुरा से 49 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। शहर के 14081 मतदाताओं के हाथों ही विभिन्न वार्डों से चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
खैर, 10 जनवरी नगर परिषद चुनावों के तहत मतदान होना है। ऐसे में बिना समय गवाएं प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि रविवार को जिला मुख्यालय में होने वाली बारिश के दौरान भी प्रत्याशियों का प्रचार पूरे उत्साह के साथ चलता रहा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा
नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया में प्रत्याशी अपने वार्ड की तरक्की और नए कार्य करवाने के बड़े-बड़े दावे भी पेश कर रहे हैं।
सगे-रिश्तेदारों के जरिये जोड़े जा रहे तार
नगर निकाय चुनावों में उतरे प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने के लिए सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के जरिये भी वोटरों के साथ संपर्क करने में भी पीछे नहीं हैं। उम्मीदवार किसी भी तरह से मतदाता को अपने विश्वास में लेना चाहता है ताकि उसकी जीत पक्की हो सकी। कुल मिलाकर चुनावी बेला में चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को दूर-दूर के रिश्ते भी याद आ रहे हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में प्रत्याशियों को चुनाव निशान मिलने के बाद अब पोस्टर वार भी शुरू हो चुका है। एक मोहल्ले में एक प्रत्याशी के पोस्टर लगने पर अन्य प्रत्याशी भी ठीक उसी प्रत्याशी के सामने अपना पोस्टर लगवाकर मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें