फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भू-माफिया पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक अनशन पर बैठा

Thu, 16 Jul 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेताया- मांगें नहीं मानने पर दी आमरण अनशन करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत मोड़ा के दिहोई गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आमरण अनशन शुरू करेंगे। राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंध रखते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आरोप है कि करीब पांच वर्ष पहले भू माफिया ने उनके घर पर कब्जा कर तोड़फोड़ की और उन्हें बेघर कर दिया। वर्तमान में वह किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। उनका भाई पिछले 16 वर्षों से रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण बिस्तर पर है जबकि उनकी बेटी भी दिव्यांग है। राजेंद्र का कहना है कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने पुलिस चौकी, थाना, डीएसपी, एसपी, डीसी चंबा और धर्मशाला में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि एफआईआर में आरोपियों को बचाने के लिए कमजोर धाराएं लगाई गईं। उन्होंने मांग की है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता, पूर्व आईपीसी की धारा 380 व एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के तहत उचित धाराएं जोड़ी जाएं। घर में हुई तोड़फोड़ और चोरी का आकलन कराया जाए। संबंधित दुकानदार और मजदूरों के बयान दर्ज किए जाएं और पुलिस लाइन चंबा से स्वतंत्र जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए। राजेंद्र ने तेलका बाजार में सरकारी भूमि और नाले पर कथित अवैध कब्जे का भी आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जे हटाकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें