फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लेखा-जोखा नहीं मिलने पर ग्राम सभा पिछला डियूर में हंगामा

Wed, 15 Jul 2026 10:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी/चंबा। ग्राम पंचायत पिछला डियूर में मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई, जब ग्रामीणों ने छह माह का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की मांग कर दी। इस दाैरान माैके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

पुराना रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद कार्यवाही का विरोध करते हुए बैठक स्थगित करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रधान शमीम बेगम ने की। बैठक में पंचायत सचिव मुकेश कुमार, ग्राम सेवक देवराज और उपप्रधान भीलो राम भी मौजूद रहे। ग्राम सभा शुरू होते ही ग्रामीणों ने पंचायत के छह माह के आय-व्यय और कार्यों का विवरण मांगा।
ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत सचिव पुराने रजिस्टर की बजाय नया रजिस्टर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक पुराना रिकॉर्ड और रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया जाएगा, तब तक ग्राम सभा की कार्यवाही नहीं होने दी जाएगी। विरोध बढ़ने पर बैठक में हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना थाना किहार को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद बीडीओ सलूणी से बातचीत के बाद पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर और उपनिरीक्षक हेम लाल ठाकुर भी ग्राम सभा में पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान पंचायत सचिव मुकेश कुमार बैठक स्थल से चले गए और वापस नहीं लौटे। पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि 16 जुलाई को पुराना और नया दोनों रजिस्टर ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें