फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अपर भुईं और कुपाहड़ी सड़कें 1.38 करोड़ से होंगी तैयार

Wed, 29 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के गागला नाला-कुपाहड़ी संपर्क मार्ग के भूमि पूजन के दौरान सदर विधायक नीरज नैयर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंचायत बसौदन के अंतर्गत अपर भुईं सड़क और पिंजोह के अंतर्गत गागला नाला-कुपाहड़ी संपर्क मार्ग का निर्माण 1.38 करोड़ रुपये से होगा। बुधवार को विधायक नीरज नैयर ने इन सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत अपर भुईं के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर 43.75 लाख हजार रुपये, जबकि गागला नाला से कुपाहड़ी तक ढाई किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के लिए 72.23 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भूमिदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वह पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-चार के तहत सबसे अधिक सड़क परियोजनाएं अनुमोदन हेतु केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। इस दौरान विधायक ने रठियार नाले पर पुल निर्माण की लोगों की मांग को स्वीकार कर निर्माण कार्य का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याएं भी सुनीं, जिनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें