फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची करें अपडेट : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को अपडेट किया जाए। इस मामले को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पुनीत निराला की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न श्रेणिया केंद्रीय मुख्य शिक्षक, मुख्य शिक्षक एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बताया कि जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची 10 साल से अपडेट नहीं हो पाई है। पाठशाला में आ रहे बिजली के बिलों एवं खाली पड़े अध्यापकों के पदों के बारे भी बताया।
इस मौके पर उपनिदेशक ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके खंड कियाणी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, हरदासपुरा अध्यक्ष रविकांत शर्मा, मैहला के प्रधान मदन ठाकुर और पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें