फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो क्षेत्र में 60 फीसदी तक गेहूं की फसल खराब

Fri, 26 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के कुछ इलाके में गेहूं की फसल की बिजाई इस बार किसानों के लिए भारी नुकसान का कारण बन गई है। साहो के किसानों ने दावा किया है कि क्षेत्र में 50 से 60 प्रतिशत खेतों में गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बिना बारिश के बीच मजबूरी में गेहूं की बिजाई की, लेकिन खेतों में अब तक बीज उग ही नहीं पाया। अब हालात ऐसे हैं कि उन्हें दोबारा बिजाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसान तेज सिंह, योग राज, भीम सिंह, हेम राज, जीवन कुमार और मनोहर लाल ने बताया कि एक तरफ सरकार कहती है किसान खुशहाल है, लेकिन हकीकत यह है कि मौसम की मार ने सब कुछ बिगाड़ दिया।
अगर मदद नहीं मिली तो आगे गुजारा मुश्किल हो जाएगा। फसल खराब होने का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में है। इसको लेकर सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें